Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरएसडीएम के आश्वासन पर स्थगित हुआ शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ आंदोलन

एसडीएम के आश्वासन पर स्थगित हुआ शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ आंदोलन

विकासनगर। शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ पछुवादून संयुक्त समिति ने एसडीएम से वार्ता के बाद मंगलवार तक के लिए आंदोलन को स्थगित कर दिया। मंगलवार को डीएम सोनिका शीशमबाड़ा प्लांट पहुंचकर पछुवादून संयुक्त समिति के साथ वार्ता कर प्लांट को लेकर ठोस निर्णय लेंगी। पछुवादून संयुक्त समिति ने कहा कि डीएम यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं करेंगी तो फिर से आंदोलन को तेज किया जायेगा।

शनिवार को पछुवादून संयुक्त समिति के आह्वान पर सेलाकुई बाजार पूरी तरह से बंद रहा। पछुवादून संयुक्त समिति के कार्यकर्ताओं ने शीशमबाड़ा प्लांट के दोनों गेटों पर तालाबंदी कर प्लांट के गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। समिति ने तब कहा था कि जब तक डीएम देहरादून धरनास्थल पर पहुंचकर प्लांट को लेकर ठोस निर्णय नहीं लेती तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, लेकिन देर रात को एसडीएम विकासनगर मौके पर पहुंचे। बताया कि डीएम शनिवार को किसी कार्यवश नहीं आ सकती है। बताया कि मंगलवार को डीएम ने शीशमबाड़ा प्लांट पहुंचकर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। तब तक के लिए आंदोलन को स्थगित किया जाय। जिस पर पछुवादून संयुक्त समिति ने कुछ शर्तें रखीं, जिनमें प्लांट के अंदर कूड़े को जेसीबी से न पलटा जाय और जेसीबी को बंद कराया जाय। प्लांट से निकल रही दुर्गंध को तत्काल बंद किया जाय। जिस पर एसडीएम ने सहमति जताते हुए जेसीबी की चाबियां निकालकर एसओ सेलाकुई को सौंप दी। कहा कि प्लांट से तत्काल दुर्गंध को रोका जायेगा। वहीं आंदोलनकारियों ने एसडीएम विनोद कुमार के आश्वासन पर आंदोलन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया। पछुवादून संयुक्त समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड व सचिव राजेंद्र राज गंगसारी ने बताया कि मंगलवार को डीएम से वार्ता की जायेगी। कहा यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो दोबारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जायेगा। कहा कि देखते हैं कि जिलाधिकारी उनकी मांगों का कहां तक निस्तारण करती है। उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जायेगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments