Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसमग्र शिक्षा और देवी संस्था के बीच हुआ एमओयू

समग्र शिक्षा और देवी संस्था के बीच हुआ एमओयू

देहरादून। राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र शिक्षा अभियान और देवी संस्थान मिलकर काम करेंगे। बुधवार को ननूरखेड़ा स्थित समग्र शिक्षा मुख्यालय में एपीडी डॉ. मुकुल कुमार सती और देवी संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश नाथ त्रिपाठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रथम चरण में देवी संस्था छात्रों में बुनियादी शिक्षा और संख्यात्मक ज्ञान के लिए हरिद्वार, देहरादून एवं यूएसनगर में कार्यक्रम शुरू करेगी। यहां पायलट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। डॉ. सती ने बताया कि प्रथम चरण की समीक्षा के बाद इसका प्रदेश के सभी जिलों में शुरू करने की योजना है। इस दौरान शिक्षा विभाग के राज्य नोडल अधिकारी-एनजीओ डॉ. भगवती प्रसाद मैंदोली भी मौजूद रहे। अफसर-कार्मिकों के साथ शिक्षकों के प्रमोशन भी करे सरकार: शिक्षक संघ देहरादून(आरएनएस)। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन के सरकार के प्रयास सराहनीय है। लेकिन शिक्षकों के मामले में सरकार के प्रयास धरातल पर नजर नहीं आ रहे। जिस दिन शिक्षकों के लिए सरकार के प्रयास साकार होते दिखाई देंगे उस दिन शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों की जितनी उन्नति वर्तमान सरकार में हुई है, उतनी अभी तक नहीं देखी गई। पर, शिक्षक आज भी विभागीय लापरवाही की सजा भुगत रहा है। जब तक शिक्षकों के प्रमोशन के मामलों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती, तब तक शिक्षकों को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए। उनकी पीड़ा को न कुरेदा जाए। राज्यपाल से मिले आचार्य डॉ. लोकेश मुनि

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments