Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया ग्राम भूडपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्र...

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया ग्राम भूडपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा

विकासनगर। ग्राम भूडपुर में अतिवृष्टि के दौरान जंगली खालों से आने वाला पानी आबादी क्षेत्र में घुस गया। सूचना मिलते ही विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में अत्यधिक बरसात के कारण आबादी क्षेत्र के किनारे जंगल से लगा पुस्ता क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद जंगल की और से आने वाला बरसाती पानी आबादी क्षेत्र में घुस गया। क्षेत्र का मुआयना करने के पश्चात विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और उप जिलाधिकारी विकासनगर से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक ने क्षेत्र में घुसे बरसाती पानी के तत्काल निष्कासन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। व नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को आवश्यक मुआवजा दिलाने हेतु भी तहसील प्रशासन को आदेश दिए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी, गुलशन रावत आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी साथ रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments