Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरकेन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर...

केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने की प्रेस वार्ता, गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

विकासनगर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार को 9 वर्ष पूर्ण हो गये है । इस अवसर पर मंगलवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैम्प कार्यालय सुद्धोवाला पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और वैश्विक नेतृत्व शक्ति के कारण दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार का पूरा ध्यान विकास पर है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का संकल्प आज जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। गांव, गरीब, पिछड़े आदिवासी महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति और किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार ने गरीबों की सेवा, वंचितों का सम्मान, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये हैं। भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य कोई दल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता। वे सिर्फ भाषणबाजी और चुनावी जोड़तोड़ तक सीमित रहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर साल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत करती है।

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि सत्ता उसके लिए सेवा का माध्यम है। पार्टी ‘सेवा ही संगठन’ की भावना से हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करती है। देश में जब भी कोई आपदा आई है पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात सेवा की है। बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और देश को सुरक्षित बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। देश की अधिकांश गरीब आबादी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका अपना पक्का घर होगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोदी सरकार ने करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। चूल्हा फूंक-फूंककर जिंदगी गुजार रही बहनों को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन और केन्द्र सरकार ने 10 करोड़ भी ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराकर ग्रामीणों को शोच मुक्त, गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का बीमा उपलब्ध कराकर उन्हें चिकित्सीय सेवा का लाभ दिलाया।

आज देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके साथ ही सेनाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए देश में ही हथियारों, फाइटर प्लेन आदि का निर्माण किया जा रहा है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया गया हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है। रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। देश में नए एम्स और मेडिकल कालेज खोले गये हैं। देश में डिजिटल क्रांति भी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुई है। विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का प्रयास भी मोदी सरकार कर रही है।

मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ, भगवान महाकाल आदि मंदिरों को विश्व पटल पर उभारा है। मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड की तस्वीर बदली है।।

2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11वें नंबर पर था, आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगी। जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर।

पहले वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर आश्रित रहने वाले भारत ने मोदी के संकल्प से कोरोना में भारत ने दो वैक्सीन तैयार किए। 210 करोड़ टीके लगाए। 100 देशों में टीके भेजे गए।यह भारत की क्षमता और बदलती छवि का उदाहरण है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments