Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने की विकास कार्यों के संबंध में विभिन्न...

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने की विकास कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों संग बैठक

विकासनगर।   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में विधानसभा के विकास कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड जल संस्थान, लघु सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, विद्युत विभाग और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहें।  बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार यादव से इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में मार्ग निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की। विधायक ने अधिशासी अभियंता को निर्देश किए मार्ग निर्माण संबंधित जो भी प्राकलन विभाग द्वारा तैयार किए जा चुके है, उन पर अंतिम कार्यवाही कर तत्काल शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ताकि निर्माण कार्यों का जल्दी वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति शासन प्राप्त हो सके और निर्माण कार्य शुरू किए जाए।

लघु सिंचाई विभाग की ओर से बैठक में सहायक अभियंता पीएस भंडारी और कनिष्ठ अभियंता सोनू कुमार मौजूद रहें। विधायक ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व विधानसभा सहसपुर की क्षतिग्रत नालियों की मरम्मत और नवीन नहरों के निर्माण के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित उत्तराखंड जल संस्थान के एसडीओ बीएस रावत और कनिष्ठ अभियंता विवेक से विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में स्वीकृत पेयजल योजनाओं के बारे में जानकारी ली और आगामी सप्ताह में ग्राम पंचायत सभावाला, माजरी और शेरपुर में पेयजल योजना निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के संबंध में कार्यक्रम तय किया।

नलकूप विभाग से मौजूद सहायक अभियंता महेंद्र चौहान और नरेंद्र से विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने  खुशहालपुर घमोलो और शंकरपुर में खराब हो चुके ट्यूबवेल के विषय में चर्चा की। चर्चा के बाद विधायक ने अप्रैल माह में ही उक्त दोनों स्थलों पर ट्यूबवेल का जीर्णोधार कार्य करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। ताकि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों व किसानों को सिंचाई संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

इसके अतिरिक्त विधानसभा सहसपुर के विभिन्न आवश्यक क्षेत्रों में भी नलकूप निर्माण के संबंध चर्चा की गई।

बैठक में इसके अलावा ग्राम पंचायत पौंधा में पावर हाउस बनाए जाने को लेकर भी विधायक सहदेव पुंडीर ने विद्युत विभाग मोहनपुर के एसडीओ शैलेंद्र कुमार मधवाल और तहसीलदार चमन सिंह से वार्ता की। इस दौरान क्षेत्रीय पटवारी विनोद सिंह भी मौजूद रहें। आपसी चर्चा के पश्चात विधायक ने तहसीलदार और विद्युत विभाग के एसडीओ को तुरंत ग्राम पंचायत पौंधा में जाकर भूमि चयन करने हेतु निरीक्षण करने के आदेश दिए। विधायक ने कहा पौंधा एवं आसपास के ग्राम पंचायत वासी विद्युत समस्या को लेकर काफी परेशान है। समस्या के निवारण हेतु क्षेत्र में एक विद्युत गृह का निर्माण किया जाना जनहित में अति आवश्यक हैं। विधायक ने कहा तत्काल भूमि चयन की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करे और अग्रिम कार्यवाही से मुझे अवगत कराए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments