Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया फुलसनी में सार्वजनिक मैजिक वाहन सेवा...

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया फुलसनी में सार्वजनिक मैजिक वाहन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ

विकासनगर। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत गुजराडा करनपुर के अंतर्गत फुलसनी में सार्वजनिक मैजिक वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामवासियों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और विधायक का धन्यवाद किया।

पूर्व में मैजिक वाहन सेवा का संचालन आईएसबीटी से मसंदावाला तक के लिए होता था। जिस कारण से ग्राम ग्राम पंचायत गुजराड़ा करनपुर, फुलसनी आदि व आसपास के अन्य ग्रामवासी उक्त मैजिक सेवा का लाभ नही ले पाते थे। जनता को अपने दुपहिया वाहन या पैदल मार्ग तय करके ही दूर स्थानों तक आवागमन करना पड़ता था। अधिकांश क्षेत्र वन विभाग से सटा होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन के दौरान जंगली जानवरों का भी खतरा रहता था। उक्त समस्या क्षेत्रवासियों के द्वारा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के समक्ष रखी गई जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने तत्काल उत्तराखंड परिवहन विभाग के संभागीय अधिकारी को उक्त मैजिक सेवा संचालन को मसंदा वाला से आगे बढ़ाते हुए फुलसनी चौक तक करने हेतु निर्देश दिए थे।  इसी के फलस्वरूप ग्राम फुलसनी में भी मैजिक वाहन सेवा का संचालन शुरू हो चुका है। जिसका क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस दौरान कहा की क्षेत्र की समस्या के निवारण के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। आवागमन सम्बन्धित समस्या से निजात दिलाए जाने हेतु ही क्षेत्रवासियों की मांग पर उक्त मैजिक सेवा का संचालन शुरू किया गया हैं।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अशोक नेगी, पूर्व प्रधान यशवंत सिंह चौहान, ग्राम प्रधान गुजराड़ा करनपुर वीर बहादुर , मंडल महामंत्री संदीप धनई, डीएस तोमर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज धीमान, राजेंद्र थापा, बिरेष थापलि , शैलेश थापली, सतीश वर्मा, अजय जोशी, राजेंद्र कुंवर कृष्णा बहादुर, अजय थापा, संदीप धीमान आदि एवं अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments