विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आज ग्राम पंचायत पौंधा, ग्राम पंचायत कोटड़ा संतूर एवं श्री देवभूमि कॉलेज पौंधा मझौन क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से भेंटकर उनकी समस्याएँ सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक ने SDM विकासनगर, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, यूपीसीएल व वन विभाग के अधिकारियों को राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहाँ व्यवस्थाओं को तत्काल सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए।
विधायक पुंडीर ने कहा कि सरकार और प्रशासन आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अनूप सेमवाल, शैलेश थापली, मेघ सिंह, राहुल पुंडीर सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

