विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत अटकफार्म तेलपुरा में बूथ समिति के सदस्यों के साथ घर-घर संपर्क किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया है। आज देश तरक्की कर दुनिया के विकसित देशो को कड़ी टक्कर देर रहा है।
महा जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की पिछली नौ साल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। विधायक ने कहा मोदी सरकार में भारत ने तरक्की की है, उपलब्धियों के नए नए आयाम हासिल किए है। आज भारत विश्वगुरू बनने को अग्रसर है। भाजपा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इस अवसर पर मंडल जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा महामंत्री सुखदेव फरस्वान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता छेत्री, यशपाल नेगी, बलबहादुर थापा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य उपस्थित रहें।
विधायक सहदेव पुंडीर ने किया अटकफार्म तेलपुरा में बूथ समिति के सदस्यों संग घर-घर जाकर जनसंपर्क
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on