Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने किया ग्राम जस्सोवाला के बूथ 19 और 20 पर...

विधायक पुंडीर ने किया ग्राम जस्सोवाला के बूथ 19 और 20 पर घर-घर जाकर लोगो से संवाद

विकासनगर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे देश में भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। अभियान के तहत 20 से 30 जून तक भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा हर बूथ पर जाकर प्रत्येक घर में संपर्क करना हैं।

इसी क्रम में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सहसपुर मंडल के अंतर्गत ग्राम जस्सोवाला के बूथ 19 और 20 पर बूथ समिति के साथ घर घर जाकर लोगो से संपर्क किया। इस दौरान विधायक ने प्रत्येक घर में जाकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही 9 वर्ष सुशासन, सेवा और कल्याण के  स्टिकर लगाए और पत्रक वितरित किए।

विधायक ने जनता से अपील करते हुए कहा की ऐसा कोई भी नागरिक नहीं है जिसे भाजपा सरकार की योजना का लाभ न मिला हो। किसी न किसी योजना का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है। इसीलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को ही विजई बनाना हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह महामंत्री सिद्धार्थ चौधरी, महामंत्री सुमित सैनी, ग्राम प्रधान प्रवीण सैनी , सुमिंद्र सैनी , अमृत लाल सैनी , सचिन सैनी , विपिन कुमार , सतीश पाल , अजय कुमार आदि बूथ समिति सदस्य भी साथ रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments