Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर हुए सेलाकुई बूथ संख्या 109 एवं 112 में आयोजित वृक्षारोपण...

विधायक पुंडीर हुए सेलाकुई बूथ संख्या 109 एवं 112 में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल

विकासनगर ।  शनिवार को सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत सहसपुर विधायक ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम का अनुकरण करते हुए नगर पंचायत सेलाकुई बूथ संख्या 109 एवं 112 में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों के साथ पौधारोपण किया।इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने कहा, “वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमें शुद्ध वायु और स्वच्छ जीवन प्रदान करता है। हमें अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना होगा।“इस अभियान के तहत, विधायक ने भविष्य में भी नियमित वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही और सभी से इस दिशा में योगदान देने की अपील की।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह राघव जी, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी जी, विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल नौटियाल जी, दोनों मण्डल महामंत्री यशपाल कैन्तुरा एवं संदीप धनई जी, शक्तिकेन्द्र संयोजक श्री बीर सिंह रावत जी, बूथ अध्यक्ष श्री राम सिंह रावत जी, टिंकू कुमार जी, नरगिस कश्यप जी, विनोद पाल जी, अनिल डबराल जी, दीवान सिंह कार्की जी, शीतल कैन्तुरा जी, राजेश्वरी भंडारी जी, पूनम रौथाण जी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments