विकासनगर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पुंडीर फार्म हाउस, भाऊवाला में रविवार को आयोजित विधानसभा सम्मेलन में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्र सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान दिया और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की महत्ता पर जोर दिया।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर भारतीय को सशक्त और स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने और स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का संदेश उपस्थित जनसमूह को दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, माननीया सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला सह प्रभारी सत्येंद्र राणा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का मानना है कि इस अभियान से देशभर में लोगों में आत्मनिर्भर बनने की चेतना बढ़ेगी और भारत वैश्विक स्तर पर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू सकेगा।

