विकासनगर। बुधवार को सेलाकुई में शहीद सतेंद्र चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुज्जफरनगर रामपुर तिराहे कांड के शहीदों को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक पुंडीर ने अपने संबोधन में राज्य आंदोलनकारियों की महत्ता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इन शहीदों की कुर्बानी हमें एकता और साहस का संदेश देती है। विधायक ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना और एकता का संदेश भी स्पष्ट हुआ। इस दौरान यशपाल सिंह नेगी, अनिल नौटियाल, यशपाल कैंतुरा, रघुवीर सिंह चौहान, विजय बिष्ट, आशुतोष चौहान, गिरीश तिवारी, हरीश बैंजवाल, जगदीश बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
विधायक पुंडीर ने की शहीद सतेंद्र चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुज्जफरनगर रामपुर तिराहे कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

