देहरादून। बुधवार को कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने आर्थिक रूप से असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इनमें दर्शनी देवी, सुमन देवी, गुड़िया, देवी, रीता पाल , शीश राम, अनिल थापा,मदन आदि लोग शामिल थे जिन्होंने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री मीता सिंह जी, श्री यशपाल सिंह नेगी जी, श्री राहुल पुंडीर जी, श्री सुखदेव फर्षवाण जी, श्री वी.के. शर्मा जी, श्री अनूप सेमवाल जी, श्रीमती पिंकी देवी जी, श्रीमती कविता क्षेत्री जी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।