Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने सुद्धोवाला मे आयोजित जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं

विधायक पुंडीर ने सुद्धोवाला मे आयोजित जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं

देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैम्प कार्यालय सुद्धोवाला मे आयोजित जनता दर्शन में विधानसभा सहसपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आये आमजनमानस की समस्याओं को सुना। इस दौरान विधायक ने सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता आदि से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं  को सुना जिनमे से अधिकतर का मौके पर ही उन्होंने समाधान  किया व कुछ के त्वरित निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर संपर्क कर निर्देशित किया। इस दौरान पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) फोरलेन रोड प्रोजेक्ट के दायरे में आ रहे  ग्राम लक्ष्मीपुर ठाकुरपुर के प्रभावित जनता ने भी मुआवजे को लेकर विधायक से मुलाकात की। विधायक ने मुआवजे के संबंध में शासन से बात करने को लेकर जनता को इस दौरान आश्वस्त किया। विधायक ने कहा की वह विकास के साथ-साथ जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के माध्यम से वह क्षेत्र की जनता की विभिन्न समस्याओं से अवगत होते है और साथ में उनका निदान करने का हर संभव प्रयास भी करते है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments