Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया बड़ोवाला में शहीद नायक आशीष डबराल की स्मृति...

विधायक पुंडीर ने किया बड़ोवाला में शहीद नायक आशीष डबराल की स्मृति में स्मृतिद्वार का शिलान्यास

देहरादून।  विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोवाला में मुख्य मार्ग पर भद्रकाली मंदिर के पास शहीद नायक आशीष डबराल की स्मृति में स्मृति द्वार का शिलान्यास किया गया। स्मृति द्वार का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के द्वारा सभी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर विधिवत पूजार्चन कर किया गया। स्मृति द्वार का निर्माण  विधायक निधि मद के अंतर्गत किया जा रहा है।  ग्राम पंचायत बड़ोवाला के मूल निवासी शहीद आशीष डबराल, पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन डबराल भारतीय सेना के इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स की राजस्थान के जोधपुर स्थित 12 कॉर्प्स जोनल वर्कशॉप में वर्ष 2005 से सेवारत थे, जो विगत वर्ष 2022 में शहीद हो गए थे। उन्होंने 17 वर्षो तक देश के लिए सेवा की। शहीद स्मृति द्वार शिलान्यास के दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर समेत उपस्थित सभी जनों ने शहीद आशीष डबराल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हे याद किया।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा की हम अपने वीर शहीदों को कभी भुला नहीं सकते। वह हमेशा हमारे हृदय में जीवित रहते है जिससे देश के लिए उनकी दी गई कुर्बानी को हम हमेशा याद रखते हैं। देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि हैं। उत्तराखंड के लगभग हर एक परिवार से आज एक युवा  सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहा हैं। अपने जवानों के हौसले, धैर्य, संयम, और संकल्प को देखते हुए आज हम यह विश्वास के साथ कह सकते है कि दुनिया की कोई ताकत भारत माता की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती।

आज इस अवसर पर शहीद आशीष डबराल की मां शोभा डबराल, भाई मनीष डबराल और नितेश डबराल व परिवार के अन्य सभी सदस्यों समेत जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, ग्राम प्रधान सुमित वर्मा, दीपक ठाकुर, यशपाल नेगी, उप प्रधान संदीप मेहता, कैप्टन हयात सिंह चौहान, तनुज शर्मा, नंदन सिंह कंडारी, सुनीता कंडारी, राजकुमार डबराल अशोक डबराल आदि व अन्य समस्त क्षेत्रवासी और पूर्व सैनिक उपस्थित रहें

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments