विकासनगर। बीती देर रात हुई अतिवृष्टि से प्रभावित जामुनवाला क्षेत्र के एकादशमुखी हनुमान मंदिर का विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सोमवार को मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर भारी बारिश से उत्पन्न हुई समस्याओं की जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्र का हाल जानने के बाद विधायक पुंडीर ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने एवं क्षतिग्रस्त ढाँचों के पुनर्निर्माण हेतु निर्देश दिए।उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी तथा सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने विधायक पुंडीर के त्वरित निरीक्षण और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

