देहरादून। गुरुवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बरसात के कारण हो रही जलभराव और भूमि कटाव समस्याओं के निर्वाह के लिए नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त व जिलाधिकारी से मिलकर क्षेत्र में हुए नुकसान का निरीक्षण किया। चंद्रबनी वार्ड में बरसात के प्रभाव से हो रहे जलभराव ने समस्त क्षेत्र को प्रभावित किया, जिससे स्थानीय लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुंडीर ने निरीक्षण के बाद त्वरित निवारण के लिए निर्देश दिया और समस्याओं को हल करने के लिए सरकारी अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने आम जनता के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई और स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार समस्याओं को त्वरित निवारण करेगी। इस दौरान सुखबीर बुटोला, मयंक गौड़,दर्शन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विधायक पुंडीर ने बरसात के कारण हो रहे जलभराव और भूमि कटाव समस्याओं के निर्वाह को नगर आयुक्त व डीएम से मिलकर क्षेत्र में हुए नुकसान का निरीक्षण
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on