विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने बुधवार को राजावाला में बनाए गए युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया। पूर्व सैनिक जनजाति समिति की पहल पर यहां युद्ध स्मारक का निर्माण किया गया। उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि यह पूरा इलाका सैनिक बहुल है। यहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक निवास करते हैं। उनके बीच में युद्ध स्मारक न सिर्फ देश सेवा के प्रति उनके समर्पण की यादें ताजा करता है बल्कि नई पीढ़ी को भी यह युद्ध स्मारक सेना में जाकर देश सेवा करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि युद्ध स्मारक का निर्माण पूर्व सैनिकों के प्रयास से संभव हो पाया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हेमलता नेगी, इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एके सिंह, डॉ.धीर जोशी और गौरव सेनानी संगठन के महावीर सिंह नेगी के साथ ही पूर्व सैनिक जनजाति समिति के अध्यक्ष हनुमत सिंह रावत ने भी विचार रखे। संचालन शीशपाल सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में डीएस नेगी, निरंजन चौहान, गौरव सैन, जसपाल सिंह नेगी, भगवान सिंह, बलवंत सिंह, शीशपाल सिंह रावत, लाखन सिंह भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत समेत अन्य मौजूद रहे।