Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 93 के मार्ग...

विधायक पुंडीर ने किया नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 93 के मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ –

देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने  नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 93 के अंतर्गत शिमला बाईपास मार्ग के दाई और से तेलपुर चौक की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण कार्य का रिबन काटकर शुभारंभ किया।  लगभग 500 मीटर लंबे के उक्त मार्ग का निर्माण कार्य ₹ 26 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा। इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।  विधायक ने कहा वे विधानसभा सहसपुर के एक आदर्श विधासनभा बनाने के लिए लगातार कार्य कर रूई हैं

इस दौरान विधायक ने बड़ोवाला में नैथानी कॉलोनी में बैठक भी की। कुछ दिन पूर्ण नैथानी कॉलोनी की जनता ने विधायक से मार्ग निर्माण की गुहार लगाई थी जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर कॉलोनी पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक के कोलोनिवासियों के समक्ष अधिकारियों से बैठक की और मार्ग निर्माण संबंधित आवश्यक प्रकालन जल्द से जल्द तैयार करने के लिए कहा। ताकि मार्ग का निर्माण कार्य जल्दी किया जा सके और कोलोनिवासियों को आवागमन सम्बन्धित समस्या से निजात मिले।

इस अवसर पर पार्षद बीना रतूड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन रावत भी मौजूद रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments