Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने किया ग्राम नंदा की चौकी भाऊवाला मार्ग से महर्षि...

विधायक पुंडीर ने किया ग्राम नंदा की चौकी भाऊवाला मार्ग से महर्षि विद्या मंदिर पौंधा की ओर जाने वाले एवं चकराता मुख्य मार्ग के किमी 17 से ग्राम धुलकोट की ओर जाने वाले मार्ग नवीनीकरण कार्य काशुभारंभ

देहरादून। गुरुवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम नंदा की चौकी भाऊवाला मार्ग से महर्षि विद्या मंदिर पौंधा की ओर जाने वाले एवं चकराता मुख्य मार्ग के किमी 17 से ग्राम धुलकोट की ओर जाने वाले मार्ग नवीनीकरण कार्य का क्षेत्रवासियों के संग पूजार्चना कर शुभारंभ किया। उक्त निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संपन्न किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक को पुष्पमाला पहनाकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया और मिठाई बाटी। विधायक ने कहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उनका कर्तव्य है। जनता को मूलभूत सुविधाएं निरंतर मिलती रहे इसके लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर लोनिवि सहायक अभियंता मोहम्मद आमिर, नरेंद्र कुठाल, ग्राम प्रधान धुलकोट कुसुम पंवार, सुखदेव फरस्वान, बीरेश थापली, शैलेश थापली आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments