Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया ग्राम कांसवाली कंडोली में राज्य योजना के अंतर्गत...

विधायक पुंडीर ने किया ग्राम कांसवाली कंडोली में राज्य योजना के अंतर्गत नवनिर्मित मार्ग का नारियल फोड़कर लोकार्पण —

देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम कांसवाली कंडोली में राज्य योजना के अंतर्गत नवनिर्मित मार्ग का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। लगभग 450 मीटर लंबाई के मार का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के माध्यम से ₹ 7.96 लाख की लागत से पूर्ण किया गया हैं।  इसके अलावा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने क्षेत्रवासियों के साथ पूजार्चन कर ग्राम कांसवाली कंडोली में ही कांसवाली चौक से दुजेंद्र के घर की ओर जाने वाले लगभग 400 मीटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। उक्त मार्ग का निर्माण कार्य भी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के माध्यम से संपन्न किया जाएगा।

सभी क्षेत्रवासियों ने इस दौरान विधायक का धन्यवाद किया। विधायक ने कहा सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं से जनता वंचित न हो इसके लिए वे हमेशा से अपने स्तर से हर संभव प्रयास करते आए हैं। क्षेत्र का समुचित विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य हैं।

इसके बाद विधायक ने ग्राम में मौजूद प्राथमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्कूल के बच्चो से बात की।

विधायक ने इस दौरान विद्यालय के मरम्मत कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया। विधायक ने कहा जल्द ही विद्यालय की मरम्मत संबंधित प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों में सहायक अभियंता मोहम्मद आमिर, कनिष्ठ अभियंता उषा भंडारी समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के रूप में भाजपा सुद्धोवाला मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष अनूप सेमवाल, उप प्रधान रोहित सिंह, जितेंद्र पुंडीर, मनोज कुमार, महेश, मोनू तरखान, धर्मपाल, लेखराज धीमान, बाला देवी, अंजना आदि भी उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments