Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने किया गौरव सेनानी समिति, भाऊवाला के ग्राम बेलोवाला में...

विधायक पुंडीर ने किया गौरव सेनानी समिति, भाऊवाला के ग्राम बेलोवाला में नवनिर्मित मिलन केंद्र का लोकार्पण

विकासनगर। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत सोमवार को मकर सक्रांति के अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने गौरव सेनानी समिति, भाऊवाला के ग्राम बेलोवाला में विधायक निधि से नवनिर्मित मिलन केंद्र का रिबन काटकर लोकार्पण किया। मिलन केंद्र का निर्माण कार्य ₹ 4.90 लाख की विधायक निधि से किया गया हैं। इस अवसर पर विधायक व समिति के सदस्यों ने मिलन केंद्र में विधि अनुसार पूजा अर्चना भी की।
गौरव सेनानी समिति के सभी सदस्यों ने इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का मिलन केंद्र निर्माण के लिए उनका आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक ने कहा यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं मिलन केंद्र निर्माण में अपना सहयोग कर पाया। विधायक निधि एवं अन्य मद के माध्यम से विधानसभा सहसपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्र व मिलन केंद्र के निर्माण किए गए हैं। कहा भविष्य में भी किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर गौरव सेनानी समिति अध्यक्ष दरबान सिंह नेगी, संरक्षक कैप्टन हयात सिंह चौहान, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक यशपाल नेगी, सिकंदर सिंह, आदि व समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments