Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने किया ग्राम पंचायत झाझरा के अंतर्गत टोंस नदी के...

विधायक पुंडीर ने किया ग्राम पंचायत झाझरा के अंतर्गत टोंस नदी के बाएं तट पर स्थित जलवायु टॉवर एनडीआरएफ, पावर सब स्टेशन झाझरा की बाढ़ सुरक्षा कार्य पूजार्चना कर शुभारंभ

विकासनगर।  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत झाझरा के अंतर्गत टोंस नदी के बाएं तट पर स्थित जलवायु टॉवर एनडीआरएफ, पावर सब स्टेशन झाझरा की बाढ़ सुरक्षा कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया। उक्त कार्य सिंचाई खंड विकासनगर द्वारा ₹ 570.19 लाख की लागत से पूर्ण किया जाएगा। योजना के तहत टोंस नदी के बाएं किनारे पर 1100 मीटर लंबाई की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी, जिसकी ऊंचाई लगभग 5 मीटर होगी।  सुरक्षा दीवार के निर्माण होने पर क्षेत्र के 800 भवनों की सुरक्षा होगी जिससे लगभग 2500 की आबादी को इसका लाभ पहुंचेगा। इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई बांटकर विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा वे विधानसभा सहसपुर के विकास के लिए लगातार कार्य करने को कटिबद्ध हैं। आदर्श विधानसभा के रूप में सहसपुर को विकसित करना ही उनका लक्ष्य हैं।

इस दौरान सिंचाई खंड विकासनगर के अधिशासी अभियंता रघुवीर गुसाईं, सहायक अभियंता सरियाल, सहायक अभियंता लोकेंद्र राणा समेत ग्राम प्रधान झाझरा पिंकी देवी, एनडीआरएफ सब इंस्पेक्टर गजराज सिंह, इंस्पेक्टर आनंद सिंह, जितेंद्र त्यागी, हरीश चंद्र शर्मा, आदि एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments