देहरादून। सोमवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने वार्ड 92 से भाजपा प्रत्याशी अनिल प्रसाद नौटियाल जी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी, दर्शन सिंह रावत जी, विजेंद्र उनियाल जी, दिनेश ध्यानी जी, धर्मपाल बिष्ट जी, अनंत गढ़िया जी, आशीष गुसाईं जी, संदीप जोशी जी, और सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा विकास और पारदर्शिता की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी अनिल प्रसाद नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जा सके।