Tuesday, September 16, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया आरकेडिया वार्ड में ₹ 22 लाख की...

विधायक पुंडीर ने किया आरकेडिया वार्ड में ₹ 22 लाख की लागत से होने वाले इंटर लॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण कार्यों का शुभारंभ

देहरादून। क्षेत्रवासियों की मांग को पूर्ण करते हुए विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 93 के लक्ष्मी एनक्लेव और दुर्गा शक्ति एनक्लेव में  इंटर लॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण कार्यों का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया।

लक्ष्मी एनक्लेव में लगभग 400 मीटर मार्ग निर्माण कार्य लगभग  ₹ 15 लाख की लागत से और दुर्गा शक्ति एनक्लेव में लगभग 180 मीटर मार्ग निर्माण कार्य लगभग ₹ 7.5 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा।

इस दौरान दोनो कोलोनिवासियो ने विधायक का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनका धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक ने कहा की क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। जनता को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए वह विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र की सड़को को गड्ढा मुक्त करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर लोनिवि निर्माण खंड के सहायक अभियंता शक्ति आर्य समेत क्षेत्रीय पार्षद बीना रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत, जीवन रावत, सुरेंद्र नेगी, बिजेंद्र रावत, चंद्रशेखर सामंत, प्रमोद रतूड़ी, आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments