Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने किया जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत कुंजा...

विधायक पुंडीर ने किया जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत कुंजा एवं कुंजा ग्रांट पेयजल योजना निर्माण कार्य का शुभारंभ

विकासनगर।  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत कुंजा एवं कुंजा ग्रांट पेयजल योजना निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया।  पेयजल योजना निर्माण कार्य  ₹ 236.24 लाख की लागत से कार्य पूर्ण किया जाएगा। योजना के अंतर्गत नलकूप अधिस्थापन, ऊर्ध्व जलाशय निर्माण, राइजिंग मैन, पाइप लाइन बिछाने, पंपिंग प्लांट सामग्री की आपूर्ति, एवं तत्संबंधी कार्य किए जायेंगे। इसके अलावा  घरेलू संयोजन के साथ साथ ही कंजर्वेशन वर्क के अंतर्गत सोकपित निर्माण, सेमी सर्कुलर ड्रेन निर्माण, चाल – खाल निर्माण, रैन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक निर्माण, रीचार्जपीट का कार्य और पशुचराई का निर्माण कार्य भी सम्मिलित हैं। क्षेत्रवासियों ने इस दौरान विधायक द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

विधायक पुंडीर ने कहा की भारत के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है और उत्तराखंड में इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। विधानसभा सहसपुर में भी पेयजल की समस्या निवारण हेतु प्रत्येक क्षेत्र में योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। 2024 तक प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है।

इस दौरान उत्तराखंड जल संस्थान के एसडीओ बीएस रावत, कनिष्ठ अभियंता विवेक समेत विकासनगर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह ,ग्राम प्रधान कुन्जा नेहा शर्मा, अमित शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पूजा रावत, बीडीसी रमेश सैनी, नरेश कुमार, मुकेश गोयल, विनोद गोयल, ग्राम प्रधान आदुवाला बृजेश कुमार कश्यप, चैती देवी, दिलाशाना, बीर सिंह रावत , टीकाराम, रामपाल , मोनू कुमार आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments