Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया झाझरा पेयजल योजना निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन...

विधायक पुंडीर ने किया झाझरा पेयजल योजना निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ

देहरादून।  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने झाझरा पेयजल योजना निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया। पेयजल योजना का कार्य 2 करोड़ 73 लाख 91 हजार रुपए (273.91 लाख) की लागत से पूर्ण किया जाएगा।  जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत उक्त झाझरा पेयजल योजना के तहत 350 कि०ली० क्षमता का एक ऊर्ध्व  जलाशय का निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद राइजिंग मेन  आदि के माध्यम से ग्राम पंचायत झाझरा के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड पेयजल निगम के सहायक अभियंता मनोज जोशी, कनिष्ठ अभियंता अंशु, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, उपप्रधान अर्जुन सिंह,  मंजू नेगी, रीता केसी, प्रशांत कुमार, सुषमा, शीतल आदि जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments