Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया चंद्रबनी में अमर शहीद शिशिर मल्ल जी की...

विधायक पुंडीर ने किया चंद्रबनी में अमर शहीद शिशिर मल्ल जी की स्मृति में शहीद द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ

देहरादून।  शनिवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपनी विधानसभा के अंतर्गत चंद्रबनी में अमर शहीद शिशिर मल्ल जी की स्मृति में शहीद द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि हैं। देश सेवा में अपना सबकुछ न्योछावर कर देने वाले अमर वीर सैनिकों को हम कभी भुला नहीं सकते। अपने जवानों के हौसले, धैर्य, संयम, और संकल्प को देखते हुए आज हम यह विश्वास के साथ कह सकते है कि दुनिया की कोई ताकत भारत माता की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती। इस अवसर पर शहीद शिशिर मल्ल जी की माता श्रीमती रेनू मल्ल जी, चाचा शमशेर ठकुरी जी, बुआ सत्या शाही जी, ससुर भगवान सिंह नेगी जी, प्रेमफुला थापा जी, आई.बी. थापा जी, मेध बहादुर जी, शिवराज क्षेत्री जी, सागर कुमार क्षेत्री जी, नंद लाल क्षेत्री जी, राजन शाही जी,ओमवीर राघव जी, अजय गोयल जी, विपिन कुमार जी, शांति रावत जी, सुखबीर बुटोला जी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments