देहरादून। मंगलवार को सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्रवासियों की समस्याओं को हल करने के लिए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुद्धोवाला स्थित अपने कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली से संबंधित परेशानियों का त्वरित समाधान निकालना था। विधायक पुंडीर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए सर्वोपरि है और वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने में तत्परता दिखाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें। विधायक पुंडीर की इस पहल से क्षेत्रवासियों में आशा की किरण जगी है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान दर्शन सिंह रावत, सचिन धपोला, संजय धीमान, मुनेश प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on