Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने की ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याणपुर के रामगढ़ में...

विधायक पुंडीर ने की ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याणपुर के रामगढ़ में लोनिवि के अधिकारियों संग बैठक

देहरादून।  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने न्याय पंचायत धर्मावाला के अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याणपुर के रामगढ़ में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। ग्रामवासियों ने कुछ समय पूर्व विधायक को अवगत कराया था की ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याणपुर के ग्राम रामगढ़ में पंचायत भवन से शिमला बायपास मुख्य मार्ग की ओर जाने वाले लगभग 1 किलोमीटर मार्ग की स्थित अत्यंत खराब है, जिसका निर्माण किया जाना जनहित में अति आवश्यक हैं। समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक सहदेव पुंडीर ने मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया और सभी ग्रामवासियों के समक्ष बैठक आयोजित की।

विधायक ने इस दौरान ग्रामवासियों को मार्ग निर्माण हेतु आश्वस्त किया और अधिकारियों को निर्देश दिए की जल्द से जल्द उक्त मार्ग का प्राकलन तैयार कर मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित रहें।

विधायक ने कहा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण करना हमारा कर्तव्य हैं। बैठक के दौरान सभी ग्रामवासियों ने विधायक के त्वरित कार्यवाही को लेकर उनका धन्यवाद किया।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शक्ति आर्य,  कनिष्ठ अभियंता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सैनी, उमेश कुमार, घनश्याम, सोहन लाल, हरपाल, ऋषिपाल, मास्टर देवी सिंह आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवम ग्रामवासी उपस्थित रहें ।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments