Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधानसभा क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सहसपुर विधायक पुंडीर ने...

विधानसभा क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सहसपुर विधायक पुंडीर ने की तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों संग संयुक्त रूप से बैठक

विकासनगर । सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में विधानसभा क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर  तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की।   बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों को क्षेत्र के विकास, अवैध खनन एवं अवैध कब्जों पर रोक और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए।  विधायक ने कहा की विधानसभा में अवैध खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए।  साथ ही पुलिस प्रशासन को खनन के स्थानों पर अधिक गश्त बढ़ाने की बात भी कही।  ग्राम शाहपुर कल्याणपुर, हरियावाला, सलियावाला, सेलाकुई, शिमला बाईपास एवं अन्य क्षेत्रों में में हो रहे अवैध कब्जों एवं अवैध निर्माण को लेकर भी विधायक ने तहसील प्रशासन को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

दूसरी ओर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मौजूद पुलिस अधिकारियों से होली के मौके पर कानून व्यवस्था की विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने कहा इस पवित्र पर्व को मनाने में किसी तरह की अव्यवस्था नही होनी चाहिए। होली जैसे पर्व को लेकर पुलिस विभाग पुख्ता इंतजाम करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध लोगो पर विशेष निगरानी रखी जाएं।  उन्होंने कहा उल्लास और उमंग का ये पर्व विधानसभा सहसपुर में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में बनाया जाए, यह परंपरा आगे भी बनाई रखनी हैं।

इस दौरान उप जिलाधिकारी विनोद कुमार समेत तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एवं जनप्रतिनिधि के रूप में भगत सिंह राठौर, अशोक नेगी, अनिल नौटियाल, नीरज ठाकुर, आदि उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments