देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आज ग्राम पंचायत सुद्धोवाला के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 में गोल्डन मोमेंट रेस्टोरेंट से बीएफआईटी कॉलेज तक जाने वाले मार्ग निर्माण का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहें। उक्त कार्य लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के माध्यम से ₹ 3737401.66 (लगभग 37 लाख₹) की लागत से पूर्ण किया जायेगा। इसी योजना के तहत मार्ग निर्माण से पूर्व बरसात के मौसम में मार्ग के समीप क्षतिग्रस्त हुए पुस्ते का निर्माण भी किया जायेगा। क्षेत्रवासियों ने इस दौरान विधायक का धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक ने कहा की वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं। इस अवसर पर प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता मोहम्मद आमिर, कनिष्ठ अभियंता उषा भंडारी समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के रूप मैं देहरादून ग्रामीण जिला अध्यक्ष मीता सिंह, सहकार भारती प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल पुंडीर, ग्राम प्रधान मुनेश देवी,मंजू नेगी, सावन पुंडीर, महेंद्र भट्ट, अनिता शर्मा, किशोरी लाल गैरोला,अरुण बिष्ट, धर्म सिंह, तरुण बिष्ट,अमर सिंह आदि भी मौजूद रहें।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on