देहरादून। सोमवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय में निर्धन परिवार जनों को आर्थिक सहायतार्थ चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने गरीब व्यक्ति को पुत्री के विवाह हेतु, गंभीर बीमारी के उपचार हेतु, विधवा महिलाओं को और अत्यधिक गरीब व्यक्ति को परिवार के पालन पोषण में सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेक बांटे।
विधायक ने लगभग 25 लाभार्थियों को कुल 2.20 लाख के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। विधायक ने कहा निर्धन परिवारों को सहायता करना सदैव मेरी प्राथमिकता में रहा हैं। आर्थिक सहायता की यह धनराशि गरीब व्यक्ति के जीवन भर तो काम नही आ सकती लेकिन मुश्किल समय में उसे संबल जरूरी प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड सरकार हमेशा से ही गरीब परिवारों की मदद करती आई हैं, ताकि वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के खुशहाल जीवन जी सके। सभी लाभार्थियों ने मौके पर विधायक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दयानंद जोशी, पिंकी देवी, मुनेश देवी, अशोक नेगी, सुरेश उनियाल, चैती देवी, सतपाल, आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।
विधायक पुंडीर ने निर्धन परिवारजनों को आर्थिक सहायतार्थ चेकों का वितरण किया
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on