Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडरुड़कीमंत्री सतपाल महाराज ने किया रुड़की में 88 लाख 73 हजार...

मंत्री सतपाल महाराज ने किया रुड़की में 88 लाख 73 हजार की लागत की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण

रुड़की। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने रुड़की में 88 लाख 73 हजार की लागत की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को ब्लॉक रुड़की में रामनगर स्थित रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 88.73 लाख रूपये की लागत की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। जिला योजना वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत रुड़की के आकाशदीप फेज-3 में पेसिफिक होटल के पीछे देवेन्द्र कुमार के मकान से हरेन्द्र के मकान की ओर सी०सी० इन्टरलोकिग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य, रुड़की के आसफनगर के लक्ष्मीपुरम में पूजा बुटिक से श्री गुप्ता की ओर सी०सी० इन्टरलोकिग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य, गणेश विहार में गणेश विहार द्वार 23 गेट से मास्टर के मकान तक सी०सी० द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य, आर्य विहार में आर्य विहार द्वार से गौतम के मकान तक सी०सी० द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य, रुड़की के वार्ड नं0 37 पुरानी. तहसील के ईदगाह एन्कलेव में पी०जी० से बशीर एन्कलेव तक सी०सी० सड़क व दोनों ओर नाली निर्माण कार्य, रुड़की के वार्ड नं0-29 में बर्फ खाने वाली सड़क का सी०सी० इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा किये गये निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नौ महिला लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, राजस्व विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष का चेक वितरण, उद्यान विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को फसल दवाई किट/स्प्रे मशीन, एनआरएलएम की ओर से तीन एसएचजी को सीआईएफ की धनराशि का वितरण तथा सहकारिता विभाग की ओर से 17 लाभार्थियों को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय कल्याण योजना के अन्तर्गत ब्याज रहित ऋण का वितरण किया।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण तथा लाभार्थियों को चेक/सामग्री वितरित करने के पश्चात ‘‘सरकार जनता के द्वार‘‘ ‘‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश‘‘ एवं ‘‘भयमुक्त समाज‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आज जिन-जिन कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण किया गया, उन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर श्री महाराज ने कहा कि राज्य के विकास खण्डों में ठोस अपशिष्ट/प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन हेतु कॉम्पैक्टर की स्थापना के लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार निरन्तर विकास की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम को रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी सम्बोधित किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments