Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननारी निकेतन में संवासिनी की मौत पर मंत्री रेखा आर्या का औचक...

नारी निकेतन में संवासिनी की मौत पर मंत्री रेखा आर्या का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी और मनोचिकित्सक नियुक्ति के निर्देश”

देहरादून। महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने संवासिनी की मौत के मामले में केदारपुरम में स्थित नारी निकेतन का औचक निरीक्षण कर घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने नारी निकेतन प्रशासन को परिसर में सभी जगह को सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी नियमित लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के उपाय करने के निर्देश दिए। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नारी निकेतन का निरीक्षण कर घटनास्थल पहुंचकर जांच की। उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षिका, अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। मंत्री ने चौकीदार से भी घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महिला का शव सबसे पहले देखने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की। मंत्री ने कहा कि भविष्य में कभी ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो, इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अभी इस प्रकरण की जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। कहा कि यदि नारी निकेतन प्रशासन का कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस घटना के लिए लापरवाही का दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि एसएसपी देहरादून को फोन कर पुलिस जांच की भी जानकारी ली और जांच को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। डीपीओ मीनी बिष्ट ने बताया कि कुछ क्षेत्र में सीसीटीवी नहीं है जहां जल्द लगाए जाएंगे। मनोचिकित्सक 15 दिन में नारी निकेतन में आते हैं और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाती है।–नारी निकेतन में मनोचिकित्सक की नियुक्ति होगी:मंत्रीमंत्री ने विभागीय सचिव और निदेशक को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी नारी निकेतनों में महिलाओं के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को सम्मिलित करने और मानसिक रोगियों की सही देखभाल के लिए मनोचिकित्सक की नियुक्ति करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करें, जिससे इसे कैबिनेट से मंजूर कराया जा सके।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments