Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमंत्री गणेश जोशी ने घायल दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया

मंत्री गणेश जोशी ने घायल दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और ऊधमसिंह नगर के जनपद प्रभारी गणेश जोशी बुधवार शाम उधमसिंह नगर से देहरादून लौटते हुए दुघर्टना का शिकार हुए दप्पत्ति की मदद को आगे आये। मोहकमपुर फ्लाईओवर में एक दुपहिया वाहन का टायर पेंचर होने के कारण हुई दुर्घटना में दम्पत्ति को गम्भीर चोट आयी थी। जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि विनोद गोस्वामी एवं अनिता गोस्वामी अपने दोपहिया वाहन से आईआईपी से घंटाघर की ओर आ रहे थे। किन्तु घर से 500 मीटर की दूरी पर ही वाहन का टायर पेंचर होने के कारण दंपत्ति चोटिल हो गये। इस बीच जौलीग्रांट की ओर से आ रहे प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी वहां पहुंचे और उन्होंने अपने निजी सहायक संग अपनी स्टाफ कार से गोविन्द अस्पताल भेजा। फिलहाल विनोद गोस्वामी और उनकी पत्नी दोनों ही खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments