देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को धोरण वार्ड के चिड़ोंवाली स्थित शिव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शक्ति पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 211 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक कन्या पूजन किया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई पाव पखारें उनकी आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है और कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप देखा जाता है, इसलिए उनका सम्मान और आशीर्वाद समाज के लिए सुख-समृद्धि का आधार है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पार्षद कल्पना राणा, सुरेंद्र राणा, आशीष थापा, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

