देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मालदेवता क्षेत्र पहुंचे, जहां बीती देर रात्रि रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत शेरकी गांव में डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।काबीना मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी टिहरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर ऐसी घटना होने के कारण पर अंकुश लगाने और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस बाबत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

