Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिमंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्य धाम स्थल का निरीक्षण

मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्य धाम स्थल का निरीक्षण

– निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों को लगाई फटकार
देहरादून। निक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दून के गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम स्थल का निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तेजी से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम में विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की और सैन्यधाम के निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर हाल में दिसंबर माह तक काम पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना से सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्यधाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने लोग आएंगे। सैन्य धाम में 1734 बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ प्रदेश की 28 प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र जल भी अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, एसडीएम नंदन कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, अनुज कौशल, सुंदर कुठाल सहित राजस्व तथा बिजली विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments