Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमंत्री गणेश जोशी ने किया गंगोत्री विहार में पार्क के सौंदर्यकरण कार्य...

मंत्री गणेश जोशी ने किया गंगोत्री विहार में पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण

देहरादून।  कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दून के गंगोत्री विहार में पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में टिहरी से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को विजयी बनाकर लोकसभा में पार्टी को 400 के लक्ष्य पार करवाना है। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने 24 लाख की लागत से निर्मित गंगोत्री विहार में पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण तथा गंगोत्री विहार में पीसी टावर के पास एक और पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। जनता को समर्पित पार्क में इस योजना के तहत बाउंडी का कार्य, लेंडस्केपिग, पाथ वे, लाइटिंग, सिंटिग बैंच इत्यादि कार्य करवाये गये हैं। मंत्री ने बताया कि गंगोत्री विहार में 14 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, रुपये 32 लाख की लागत से गंगोत्री पुल से पीसी फलैट तक सीसी सड़क निर्माण एवं गंगोत्री विहार में आंतरिक सड़कों का पैच वर्क का कार्य एवं गंगोत्री पुल का सुरक्षात्मक कार्य, सात करोड़ की लागत से गंगोत्री विहार सहित धोरणखास मे सीवर लाईन निर्माण का कार्य करवाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। इस अवसर पर गंगोत्री विहार आवासीय समिति अध्यक्ष सोहन सिंह सजवाण, पन्ना लाल शुक्ला, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, चुन्नी लाल, मंजीत रावत, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आशाराम जोशी, राकेश उनियाल, अश्विनी मट्टू, टीसी उनियाल, देवेन्द्र चौहान, नरेन्द्र चौहान उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments