देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर सुवाखोली में जरूरतमंद, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर एवं ठंड से राहत प्रदान की। मीरा सकलानी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कार्य करते हैं। सभी के सुख दुःख में सम्मिलित होते हैं। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड़मोहन राणा, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, अनिता जवाड़ी, अरविन्द राणा, प्रेम कोहली, सुरेश, नरेन्द्र जवाड़ी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

