Sunday, September 14, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशमंत्री अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को बांटे 20 लाख

मंत्री अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को बांटे 20 लाख

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कर रही है। इससे जनता को लाभ मिल रहा है। रविवार को मनसा देवी क्षेत्र में चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बीते अगस्त माह में अत्याधिक वर्षा के कारण ऋषिकेश विधानसभा में काफी नुकसान निरीक्षण के दौरान देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर मुआवजा राशि देने के निर्देश भी दिए थे। अब बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि के चेक दिए जा रहे हैं। आपदा की घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। इस दौरान वार्ड संख्या 37 में आपदा प्रभावित 800 परिवारों को कुल 20 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। मौके पर तहसीलदार चमन सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, पार्षद विजेंद्र मोंगा, गढ़वाल मंडल प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा संजीव कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विजय जुगलान, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल कुमार, गीता मित्तल, पूनम डोभाल, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, ममता सकलानी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments