विकासनगर। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के चौहड़पुर रेंज अधिकारी पर आरोप लगाने वाले खनन माफिया के लोगों को वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह रुद्रपुर की गौना नदी से अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए देखा। वन कर्मी जैसे ही ट्रैक्टर को रोकने के लिए पहुंचे तो चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इसमें दो वन कर्मचारी बाल-बाल बचे। हालांकि कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। वन कर्मियों ने बताया कि खनन माफिया के लोग बीते तीन दिनों से बेखौफ अवैध खनन कर रहे थे। तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चौहड़पुर रेंज के रेंज अधिकारी अवैध खनन के लिए लेन-देन की बात करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने रेंज अधिकारी को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि रेंजर पर कार्रवाई होने के बाद से ही खनन माफिया के लोग रुद्रपुर की गौना नदी में खुलेआम अवैध खनन कर रहे थे। रविवार सुबह वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध उप खनिज सामग्री के ढुलान में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया तो टीम के सदस्यों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद वन कर्मियों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, चौहड़पुर रेंज के नव नियुक्त रेंज अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करने के साथ ही वन कर्मियों को जान से मारने के प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए सहसपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

