Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपछुवादून में सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस

पछुवादून में सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस

विकासनगर। पछुवादून में इन दिनों मौसम पूरी तरह बदलता हुआ नजर आ रहा है। मानसून के बाद से लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण हवा में सूखापन बना हुआ है। अब दिन के तापमान में गिरावट और रात में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम के इस बदलाव से सर्दी के मौसम की शुरुआत साफ महसूस की जा सकती है। रविवार को विकासनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुवादून में बीते कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं, हालांकि दिन में धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते-होते ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस की जा रही है। खेतों में ओस जमने लगी है और जौनसार बावर के इलाकों में लोग अब हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। रात के समय तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। दिन में धूप सुहावनी लग रही है और शाम के बाद हवा में ठंडापन महसूस होने लगा है। पछुवादून के कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है, जो आने वाले दिनों में और घना हो सकता है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments