Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारमहानगर कांग्रेस कमेटी का स्टेडियम के बाहर धरना

महानगर कांग्रेस कमेटी का स्टेडियम के बाहर धरना

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने का आरोप लगाते हुए चौथे दिन भी धरना दिया। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा कि रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से सरकार की महिला और दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। उन्होंने कहा जब तक सरकार अपने निर्णय को वापस लेकर पुनः इस परिसर का नाम वंदना कटारिया के नाम से शासनादेश जारी नहीं करती तब तक कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। स्टेडियम के बाहर धरना देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और तीर्थ पाल रवि ने कहा कि यदि सरकार नाम बदलने का अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस अनुसूचित जाति,जनजाति समाज के लोगों, खिलाड़ियों और महिलाओं को साथ लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव अफाक अली और युवा नेता अमरदीप रोशन ने कहा कि जिस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया हो और जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हो, भाजपा सरकार देश की ऐसी बेटियों को आगे बढ़ाने के बजाए उन्हें हतोत्साहित करने का काम कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगी। धरना प्रदर्शन में पार्षद सुनील कुमार, पुनीत कुमार दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, पार्षद शहाबुद्दीन, वीरेंद्र भारद्वाज, चंद्र शेखर कटारिया, कुंवर सिंह बिष्ट, जावेद, अक्षय नागपाल, खान, जयकिशन न्यूली, इदरीस, साजिद, महेंद्र गुप्ता, अतोल गुसाईं, बसंत सिंह, बीएस तेजयान, बलकार सिंह, जिशान, अयान सैफी, अज्जू आदि उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments