Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननिकाय चुनाव में मतदान स्थल बदलने को डीएम से मिले

निकाय चुनाव में मतदान स्थल बदलने को डीएम से मिले

देहरादून। हरभजवाला सुधार समिति ने निकाय चुनाव के लिए मतदान स्थल बदलने की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है। समिति के सदस्यों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर बताया कि निकाय चुनाव के लिए हरभजवाला से चार किमी. दूर मेहूंवाला में मतदान स्थल बनाया गया है। ऐसे में कम मतदाता वोट देने पहुंच पाएंगे। साथ ही लोगों को परेशानी भी होगी। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला के बजाए हरभजवाला में ही मतदान केंद्र रखे जाने की मांग डीएम के सामने रखी। ज्ञापन देने वालों में नागेंद्र सिंह कुंवर, जयप्रकाश यादव, सतीश मनूड़ी, गोविंद सिंह नेगी, राकेश गौड़ समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments