Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदूसरी जयंती पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया स्व. श्री...

दूसरी जयंती पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया स्व. श्री चन्द्रमोहन नैथानी का स्मृति समारोह

देहरादून/बड़ोंवाला।   सुभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के ट्रस्टी स्वर्गीय श्री सी. एम. नैथानी की दूसरी जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं दिव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल तथा भारत विकास परिषद की रानी लक्ष्मीबाई शाखा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह में सहसपुर विधायक माननीय श्री सहदेव पुंडीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रांत अध्यक्ष हरिद्वार से श्री चित्रमणि देशवाल, आचार्य श्याम सुंदर गौतम, सेंट्रल बैंक के अधिकारी श्री जी. एल. पाहवा, श्री अवतार सिंह बिष्ट, फ्रेंड्स एनक्लेव कॉलोनी से श्री एस.पी. शर्मा, श्री टी. नेगी, श्री निर्मल नैथानी, श्री सुनील नैथानी (पुरिया नैथानी संस्था), पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय कुलड़ी मसूरी से श्रीमती निमेष डंगवाल, समाजसेवी अरुण जी (मसूरी), फिल्मकार प्रदीप भंडारी एवं सहनिर्मात्री कमलेश भंडारी, मां मनसा देवी एवं मां चंडी देवी मंदिर के प्रबंधक श्री मनोज डोभाल तथा श्रीमती रुचि डोभाल (हरिद्वार) शामिल रहे।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मसूरी के प्रधानाचार्य श्री मनोज रयाल, आशा रानी ज्ञानचंद विद्या मंदिर नया गांव पेलियो देहरादून की प्रधानाचार्या, श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, ग्राम थापली से स्व. नैथानी जी के सहपाठी श्री सुशील चंद्र (गामा) थपलियाल एवं श्री गणेश चंद्र थपलियाल, पूर्व अध्यापिका श्रीमती लक्ष्मी रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्राम बड़ोंवाला निवासी श्री धर्मपाल सिंह एवं श्री सुरेंद्र सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर स्वर्गीय श्री चन्द्रमोहन नैथानी जी की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रप्रभा नैथानी को विधायक श्री सहदेव पुंडीर एवं श्री चित्रमणि देशवाल द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को स्व. नैथानी जी की स्मृति में शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. हेमंत उपाध्याय, प्रधानाचार्या डॉ. कृष्णा उपाध्याय, पूर्व पार्षद बीना रतूड़ी, भारत विकास परिषद लक्ष्मीबाई शाखा की अध्यक्षा शोभा सिंह, संस्कार स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा बिष्ट, श्री चंद्रशेखर जोशी, श्री रजनीश ध्यानी (जनपक्ष समाचार), ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती विजयलक्ष्मी काला एवं नैथानी परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल एवं संस्कार स्कूल के विद्यार्थियों तथा भारत विकास परिषद की मातृशक्ति द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के सी.ए. श्री जितेन्द्र सिंघल एवं श्री पुष्कर सिंघल को भी स्मृति चिन्ह, शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती विजयलक्ष्मी काला ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री चन्द्रमोहन नैथानी जी के आदर्शों एवं समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
समारोह श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments