Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। नगर निगम देहरादून के अंतर्गत बिना रजिस्ट्री की भूमि व कब्जे की भूमि में नगर निगम द्वारा बिजली पानी के कनेक्शन में लगी रोक को हटाने को लेकर चंद्रबनी वार्ड के पार्षद सुखबीर बुटोला द्वारा नगर आयुक्त देहरादून को ज्ञापन सौंपा पर इस रोक को शीघ्र हटाने की मांग की गई जिसमें बताया गया कि नगर निगम देहरादून द्वारा पूर्व में बिजली पानी के कनेक्शन पर रोक लगा दी गई थी जिस कारण से नगर निगम क्षेत्र के सैकड़ो लोगों को बिजली पानी के कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं कुछ कब्जे की भूमि पर काबिज की मृत्यु के बाद उनके मृतक आश्रितों को भी बिजली पानी के कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं इसके अलावा नए मकान धारकों को भी बिजली पानी के कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं जिस कारण सैकड़ो ग्रामीण परेशान है चंद्रबनी क्षेत्र के अंतर्गत ही लगभग 300 से अधिक बिजली के कनेक्शन नहीं लग पा रहे हैं जिनको जल्दी विभाग को पत्र देखकर शीघ्र खुलवाने की मांग की गई इस अवसर पर नगर निगम पार्षद दिनेश सती जी मदन सिंह अजय गोयल अनीश भटनागर विलोचन प्रसाद शर्मा प्रेम सिंह मनोज अनिल ढकाल विकास कश्यप राधेश्याम कश्यप मनोज कोठारी सतपाल कंबोज विनोद भंडारी कमल भंडारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments