Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमकर संक्रांति व घुघुतिया त्यार पर कुर्मांचल परिषद के सदस्यों ने मंत्री...

मकर संक्रांति व घुघुतिया त्यार पर कुर्मांचल परिषद के सदस्यों ने मंत्री गणेश जोशी को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर मकर संक्रांति एवं घुघुतिया त्यार (उत्तरायणी पर्व) के अवसर पर कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को घुघुति की माला पहनाकर मकर संक्रांति, घुघुतिया त्यार एवं उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और लोक संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करते हैं। इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, गोविन्द पांडे, कमल राज्वार, बबिता सलोनी, हंसा राणा, हेमा परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments