देहरादून(संवाददाता)। बाल दिवस के अवसर पर एम बी आई पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए फूड एक्टिविटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खाना सर्व करते समय सफाई-सुथराई, अनुशासन और सर्विंग मैनर्स की समझ विकसित करना था, ताकि वे व्यवहारिक जीवन में बेहतर आदतें अपनाएँ।

कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान श्री तजम्मुल हुसैन ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर स्कूल के सभी बच्चे उत्साह के साथ मौजूद रहे।
इस एक्टिविटी में बच्चों ने न केवल फूड सर्विंग सीखी, बल्कि उन्होंने छोटे-छोटे व्यंजन तैयार कर अन्य बच्चों को सर्व भी किया, जिससे उन्हें कमाई का भी थोड़ा-बहुत अनुभव मिला। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में यह एहसास जगाना था कि उनके माता-पिता कितनी मेहनत से पैसे कमाते हैं, ताकि बच्चों में जिम्मेदारी और कदर पैदा हो।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान तजम्मुल हुसैन जी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए इनाम भी वितरित किए, जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।
स्कूल प्रबंधन की ओर से विशेष तौर पर उपस्थित रहे—मौलाना इफ्तिखार क़ाज़मी साहब, डायरेक्टर मास्टर नरेंद्र राणा सिंह, प्रिंसिपल मौलाना सलमान अख़लाक नदी साहब, मैनेजर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती गुलिस्ता बेगम हेड टीचर गुलफशाह सलीम राहिला रशीद, समरीन सत्तार, फातिमा रजब, शाहीन इरफान, जुबैरिया रमजानी, रानी सुलेमान सहित स्कूल का पूरा स्टाफ कार्यक्रम में शामिल रहा।
फूड एक्टिविटी ने बच्चों में टीमवर्क, स्वच्छता, सर्विंग मैनर्स, कमाई की समझ और माता-पिता की मेहनत की कद्र जैसी गुणों को मजबूत किया। बच्चों ने इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खुशी का इजहार किया।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके

